सांसद ने किया घाटशिला में झामुमो प्रत्याशी के पक्ष जनसंपर्क

Updated:
विज्ञापन
सांसद ने किया घाटशिला में झामुमो प्रत्याशी के पक्ष जनसंपर्क

वे लगातार गांव-गांव जाकर डोर-टू-डोर संपर्क कर रहे हैं. नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से ग्रामीणों से झामुमो प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बरहरवा पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन के बाद हो रहे घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन की जीत सुनिश्चित करने के लिए झामुमो के स्टार प्रचारक व राजमहल सांसद विजय कुमार हांसदा जनसंपर्क अभियान चलाया. वे लगातार गांव-गांव जाकर डोर-टू-डोर संपर्क कर रहे हैं. नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से ग्रामीणों से झामुमो प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं. हाल के दिनों में उन्होंने चाडरी, गुड़ाझोर, बाघुडिया, केशरपुर, हलूदबनी, कालाजोर, बुरनडांगा समेत कई गांवों का दौरा किया. सांसद ने आदिम जनजाति बहुल गुड़ाझोर सबर टोला में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि राज्य की अबुआ सरकार आदिम जनजातियों के उत्थान के लिए गंभीर है और वे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस पर विशेष चर्चा करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Bikash Jaswal

लेखक के बारे में

By Bikash Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola