गेहूं, चना व सरसों के प्रमाणित बीज पर 50% अनुदान : कृषि पदाधिकारी
Author Abdhesh singh
Updated:
विज्ञापन

साहिबगंज (फाइल फोटो)
उत्पादन में बढ़ोतरी लाना है.
विज्ञापन
साहिबगंज
झारखंड सरकार किसानों की आय बढ़ाने और खेती को लाभकारी बनाने के उद्देश्य से लगातार नयी योजनाएं लागू कर रही है. इसी कड़ी में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए बीज विनिमय एवं वितरण कार्यक्रम के तहत गेहूं, चना और सरसों के प्रमाणित बीजों का वितरण 50 प्रतिशत अनुदान पर किया जा रहा है. जिला कृषि पदाधिकारी प्रमोद एक्का ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध कराकर खेती की लागत कम करना और उत्पादन में बढ़ोतरी लाना है. विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इस पहल से न केवल किसानों की आमदनी में वृद्धि होगी, बल्कि राज्य में खाद्य सुरक्षा को भी मजबूती मिलेगी. जो किसान अब तक ब्लॉकचेन प्रणाली में पंजीकृत नहीं हैं, वे अपने आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और भूमि संबंधी कागजात के साथ निकटवर्ती बीएओ, बीटीएम या एटीएम कार्यालय में जाकर पंजीकरण करवा सकते हैं. विभाग ने सभी किसानों से अपील की है कि वे समय रहते योजना का लाभ उठाएं और आगामी रबी सीजन की खेती के लिए प्रमाणित बीज सुनिश्चित करें, ताकि बेहतर उपज और लाभकारी फसल प्राप्त हो सके.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










