डीएमयू मेंटेनेंस शेड विस्तार को लेकर तेज हुई कवायद

Updated:
विज्ञापन
डीएमयू मेंटेनेंस शेड विस्तार को लेकर तेज हुई कवायद

हावड़ा जोन के प्रिंसिपल चीफ मैकेनिकल इंजीनियर आज करेंगे निरीक्षण

विज्ञापन

साहिबगंज. मालदा रेल मंडल अंतर्गत साहिबगंज स्थित डीएमयू (डेमू) मेंटेनेंस शेड में 24 बोगियों के रख-रखाव के लिए प्रस्तावित पिट लाइन निर्माण को लेकर पहल तेज हो गयी है. इसी क्रम में रेलवे अधिकारियों की टीम ने पिछले दिनों पूर्व उपायुक्त हेमंत सती से मुलाकात कर जमीन से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की. बैठक में पिट लाइन निर्माण कार्य को जल्द शुरू करने पर जोर दिया गया. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि डीएमयू ट्रेनों के सुचारू संचालन और नियमित तकनीकी जांच के लिए पिट लाइन अत्यंत जरूरी है. इसके अभाव में मेंटेनेंस कार्य प्रभावित होता है, जिससे ट्रेनों की समयबद्धता और गुणवत्ता पर असर पड़ता है. बैठक में जमीन की उपलब्धता, चयनित स्थल और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को लेकर भी गहन विचार-विमर्श हुआ. पूर्व डीसी हेमंत सती ने परियोजना को प्राथमिकता देने की बात कहते हुए संबंधित विभागों को जमीन से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया. उन्होंने आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन हर स्तर पर सहयोग करेगा, ताकि निर्माण कार्य जल्द शुरू हो सके. इधर, डीएमयू मेंटेनेंस शेड के विस्तार को लेकर भी रेलवे ने तैयारियां तेज कर दी हैं. जानकारी के अनुसार, शनिवार को हावड़ा जोन के प्रिंसिपल चीफ मैकेनिकल इंजीनियर साहिबगंज पहुंचेंगे और पूरे शेड के विस्तारीकरण कार्य का जायजा लेंगे. प्रस्तावित विस्तार के तहत शेड की क्षमता बढ़ाने की योजना है, जिससे अधिक संख्या में कोचों का मेंटेनेंस संभव हो सकेगा. प्रिंसिपल चीफ मैकेनिकल इंजीनियर के दौरे को लेकर रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है. निरीक्षण को सफल बनाने के लिए तैयारियां युद्ध स्तर पर की जा रही है. इस मौके पर रेलवे के सहायक अभियंता वेदव्यास शरण, एएमए पवन कुमार सिंह, आईओडब्ल्यू एम आरोही समेत कई अधिकारी मौजूद रहेगे. पिट लाइन निर्माण और शेड के विस्तार से न केवल रेलवे सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ने की भी संभावना है.

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola