जिलेबिया घाटी में मारपीट व छिनतई मामले में प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

कई ठिकानों पर छापेमारी, सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

विज्ञापन

साहिबगंज

जिलेबिया घाटी पर शुक्रवार देर शाम बैंक कर्मी के साथ मारपीट व छिनतई मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. इस मामले में बीती रात कई ठिकानों पर छापेमारी अभियान चलाए गए हैं. हालांकि किसी की गिरफ्तारी की बात सामने नहीं आयी है. मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी. दोनों युवक राजेश कर्मकार एवं देवराज दास को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां युवक का इलाज किया गया है. कहा कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने का प्रयास किया गया है. फुटेज के साथ-साथ इस मामले में कुछ जगहों पर छापेमारी की गयी है. उन्होंने कहा कि आरोपी को बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. गौरतलब है कि शुक्रवार देर शाम बैंक का काम खत्म कर दोनों युवक वापस अपने घर की तरफ जा रहे थे. तभी जिलेबिया घाटी के मुख्य मोड़ पर पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार लोगों ने अचानक से दोनों बैंक कर्मी पर हमला कर दिया था. उन पर पत्थर व कई चीजों से वार किए गए, जिससे दोनों घायल हो गए. अपराधकर्मी उनके पास से मोबाइल व नकद के अलावा दो बैग छीन कर फरार हो गए थे. दोनों घायल युवक का इलाज सदर अस्पताल में किया गया था. सिर पर गहरी चोट थी. काफी खून बह रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola