धनतेरस पर बरहरवा में तीन करोड़ रुपये का कारोबार

Updated:
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

लोगों ने आभूषणों की खरीदारी की

विज्ञापन

बरहरवा. धनतेरस पर इस वर्ष बरहरवा बाजार गुलजार रहा. करीब तीन करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान लगाया जा रहा है. शनिवार को दोपहर बाद बाजार में भीड़ बढ़ती गयी, जो देर शाम तक रही. इस दौरान लोगों ने ज्वेलरी, इलेक्ट्रॉनिक्स, बर्तन दुकान, शोरूम में जमकर खरीदारी की. शाम में शहर के सबसे व्यस्ततम सड़क मेन रोड में बर्तनों एवं इलेक्ट्रॉनिक्स की खरीदारी के लिये भारी भीड़ उमड़ी. घरेलू उपयोग में आने वाली बर्तन, इंडक्शन, मिक्सी की बंपर बिक्री हुयी. प्रतिष्ठित दुकान चमन स्टोर के प्रोपराईटर प्रदीप मंधोलिया ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष बिक्री काफी अच्छी हुयी है. इधर, जीएसटी में कमी के कारण फ्रिज, वॉशिंग मशीन, गीजर, एलईडी की दुकानों में ग्राहक उत्सव का लाभ उठाते नजर आये. साथ ही बरहरवा के प्रमुख बाइक, टोटो एवं ऑटो शोरूम में भी अच्छी बिक्री हुयी. वहीं, बीते कुछ दिनों में सोने-चांदी में कीमतों में बढ़ोतरी की बावजूद इस धनतेरस में महिलाओं एवं लोगों ने आभूषणों की खरीदारी की. ज्वेलर्स ने मेकिंग चार्जेज में कुछ प्रतिशत की कमी की थी. उधर, मान्यता अनुरूप लोगों ने झाड़ू, धनिया, नमक, हल्दी की भी खरीदारी की. धनतेरस के दिन इसे खरीदना शुभ माना जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola