आपसी सौहार्द व शांतिपूर्ण माहौल में मनायें बकरीद : एसडीपीओ
Author Abdhesh singh
Updated:
विज्ञापन

बकरीद को लेकर राधानगर थाने में शांति समिति बैठक आयोजित
विज्ञापन
उधवा
बकरीद को शांतिपूर्वक मनाने को लेकर राधानगर थाना परिसर में शनिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्षता राजमहल एसडीपीओ विमलेश त्रिपाठी ने की. बैठक में उधवा बीडीओ सह सीओ जयंत कुमार तिवारी एवं राजमहल इंस्पेक्टर राजीव रंजन मौजूद थे. इसके अलावा क्षेत्र के बुद्धिजीवी, जनप्रतिनिधि और समाजसेवी भी उपस्थित थे. एसडीपीओ विमलेश त्रिपाठी ने थाना क्षेत्र के विभिन्न ईदगाहों, मस्जिदों एवं भीड़ जुटने वाले स्थानों की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व आपसी सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनायें. सभी ईदगाहों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जायेंगे. उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की तथा कहा कि सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखी जायेगी. अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी. बीडीओ सह सीओ जयंत कुमार तिवारी ने कहा कि त्योहार के दिन पुलिस बलों के साथ दंडाधिकारियों की भी तैनाती की जाएगी. थाना क्षेत्र के 14 स्थानों को चिह्नित किया गया है. इंस्पेक्टर राजीव रंजन ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की घटना होने पर तुरंत राधानगर थाना को सूचना दें. मौके पर राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज, एसआइ गंगा प्रसाद, हाकिम मुर्मू, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अयूब अली, सचिव विश्वजीत मंडल, ऐनुल हक अंसारी, जहांगीर अली, विक्रम सरकार, सुनील प्रामाणिक, अजरुद्दीन शेख, अनवारुल हक आदि मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










