स्वदेशी सामानों के इस्तेमाल कर विकसित भारत बनाने पर दिया जोर

Updated:
विज्ञापन
स्वदेशी सामानों के इस्तेमाल कर विकसित भारत बनाने पर दिया जोर

आत्मनिर्भर भारत के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

विज्ञापन

राजमहल

प्रखंड क्षेत्र के मंडई स्थित मां पगली दुर्गा मंदिर के परिसर में स्थित विवाह भवन सभागार में राजमहल नगर, राजमहल ग्रामीण एवं तीनपहाड़ मंडल के संयुक्त रूप से आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को कार्यशाला आयोजित की गयी. अध्यक्षता भाजपा पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष वीरेंद्र साह ने की. बैठक में सर्वप्रथम डॉक्टर श्याम प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता के टैली चित्र फोटो पर पुष्प अर्पित एवं द्वीप प्रज्वलित कर वंदे मातरम माता की गीत के साथ बैठक की शुरुआत की गयी. कार्यशाला में भाजपा जिलाध्यक्ष उज्ज्वल मंडल उपस्थित थे. उन्होंने बताया कि आत्मनिर्भर भारत का मतलब है कि हम अपने देश में बनी चीजें खरीदें और निर्यात बढ़ायें. हर व्यक्ति अपने मन में स्वदेशी वस्तुएं खरीदने की मानसिकता बनाये. तभी देश वर्ष 2047 में दुनिया का सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन पायेगा. मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष रणधीर सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष राजेश मंडल, महामंत्री किशोर चौधरी, तीन पहाड़ मंडल अध्यक्ष सागर मंडल, राजमल नगर अध्यक्ष अजय चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष किशोर जैन, जिला सोशल मीडिया प्रभारी सोनेलाल ठाकुर, तीनपहाड़ मंडल महामंत्री शंकर ठाकुर, सुरेंद्र सिंह, अनीता बसाक,राजू सरकार,श्रवण मंडल, बिंदेश्वरी यादव, अमित मंडल, लक्ष्मण रविदास, भागीरथ मंडल, विष्णु चौधरी, रवि रत्ना श्रीवास्तव,कैलाश पासवान, रितेश साहा, आशिक मंडल, मनोज घोष आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola