घर में घुसकर एक लाख 70 हजार रुपये की चोरी

नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुल्लीभट्टा की घटना, पीड़ित ने की शिकायत
साहिबगंज. नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुल्लीभट्टा निवासी युवक ने अपने घर में एक लाख 70 हजार रुपये चोरी के मामले में थाना प्रभारी को आवेदन दिया है. इसमें उन्होंने जिक्र किया है कि मेरी पत्नी की तबीयत खराब होने के कारण इलाज के लिए भागलपुर गया था. इसी दौरान मेरे ही पड़ोस के रहने वाले नाबालिग ने मेरे घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया. आवेदन में दर्शाया गया है कि घर के अंदर प्रवेश कर अलमारी में रखें सभी पैसे की चोरी की गयी है. अन्य कई लोग भी घटना में शामिल हैं. कुछ लोगों के नाम भी जिक्र किया है. थाना प्रभारी ने अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई है. आवेदन प्राप्त होते ही नगर थाना से पुलिस पीड़ित के घर पहुंच मामले की जांच की है. बहुत जल्द मामले का खुलासा कर लिया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










