महिला काे उसके पति ने दोस्तों के साथ मिलकर चाकू घोंपकर मार डाला, गिरफ्तार

Published by :SUNIL THAKUR
Published at :27 Apr 2026 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
महिला काे उसके पति ने दोस्तों के साथ मिलकर चाकू घोंपकर मार डाला, गिरफ्तार

राजमहल में पति ने दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी को मार डाला

विज्ञापन

पुलिस ने महज कुछ घंटों में आरोपी पति को गिरफ्तार कर भेजा जेल

हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद

दहेज प्रताड़ना से तंग आकर मायके में रह रही थी विवाहिता

देर रात पति ने साथियों संग घर में घुसकर चाकू से किया हमला

प्रतिनिधि, उधवा (साहिबगंज)

राधानगर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात में पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी पति को घटना के कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, राधानगर थाना क्षेत्र के पहाड़गांव निवासी जर्जिस शेख की पुत्री मोमेना खातून की शादी कुछ माह पूर्व बरहरवा थाना क्षेत्र के साहेबडंगा (मिर्जापुर) निवासी सानिर शेख के साथ हुई थी. शादी के बाद से ही दहेज को लेकर महिला को प्रताड़ित किया जा रहा था. प्रताड़ना से तंग आकर वह पिछले दो महीनों से अपने मायके पहाड़गांव में रह रही थी.

देर रात घर में घुसकर हमला

रविवार की देर रात, जब घर में जलसा के कारण अन्य सदस्य मौजूद नहीं थे, तभी आरोपी पति सानिर शेख अपने साथी अजीत शेख (पलासबोना, कोटालपोखर थाना क्षेत्र) और एक अज्ञात व्यक्ति के साथ घर में घुस गया. आरोपियों ने महिला को कमरे से खींचकर बरामदे में लाकर उस पर अंधाधुंध चाकू से वार कर दिया. महिला की छोटी बहन के शोर मचाने पर सभी आरोपी मौके से फरार हो गये. घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग घायल महिला को अनुमंडलीय अस्पताल, राजमहल ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. राजमहल एसडीपीओ विमलेश त्रिपाठी के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गयी, जिसमें एसआई पंकज दुबे, राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी और बरहरवा थाना प्रभारी सुमित कुमार शामिल थे. टीम ने तकनीकी साक्ष्य और टावर लोकेशन की मदद से छापेमारी कर मुख्य आरोपी सानिर शेख को बरहरवा थाना क्षेत्र के सिरासीन से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है. मृतका के पिता जर्जिस शेख के लिखित आवेदन पर राधानगर थाना में कांड संख्या 137/26 दर्ज किया गया है.

कोट

घटना में संलिप्त मुख्य आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. घटना में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी चल रही है.

अमर कुमार मिंज, थाना प्रभारी, राधानगर

विज्ञापन
SUNIL THAKUR

लेखक के बारे में

By SUNIL THAKUR

SUNIL THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola