डीसी ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच खाद्य सामग्री का किया वितरण

Updated:
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

गंगा कटाव से 150 से अधिक घर जलमग्न,

विज्ञापन

डीसी ::: : फोटो नं 21 एसबीजी 1,2,3,4,5,6,7,8 है साहिबगंज जिले के गोपालपुर घीसू टोला में रविवार को उपायुक्त हेमंत सती ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित किया. अवकाश के दिन भी पहुंचे डीसी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया. ग्रामीणों ने बताया कि गंगा नदी के कटाव और बाढ़ से 150 से अधिक घर जलमग्न हो चुके हैं, साथ ही सरकारी चबूतरा, पानी टंकी और विद्यालय भी डूब गए हैं. विस्थापित लोग अस्थायी ठिकानों पर रह रहे हैं, जहां बिजली, तिरपाल और पशु चारे जैसी सुविधाओं की कमी है. डीसी ने संबंधित पदाधिकारियों को तिरपाल, सोलर लाइट, पशु चारा और खाद्यान्न की त्वरित आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य प्रभावित परिवारों की सुरक्षा और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है. मौके पर अपर समाहर्ता गौतम भगत, अनुमंडल पदाधिकारी अमर जॉन आइंद, बोरियो व सदर सीआई तथा अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. राहत कार्य से ग्रामीणों में उम्मीद जगी है. गोपालपुर घीसू टोला, मकई टोला में कटाव जारी, 70 घर गंगा में समाये साहिबगंज. सदर प्रखंड के गोपालपुर घीसू टोला और मकई टोला में गंगा नदी का कटाव लगातार जारी है. हालांकि बाढ़ का पानी घटने लगा है, लेकिन कटाव तेज हो गया है. एक सप्ताह के भीतर दुर्गा मंदिर, प्राथमिक विद्यालय, सोलर लाइट, पानी टंकी, चबूतरा और करीब 70 घर नदी में समा गये. ग्रामीणों ने बताया कि अब तक झोपड़ियों के साथ-साथ पक्के मकान भी बह चुके हैं. शेष चबूतरा भी खतरे में है. दो वर्ष पूर्व गांव में बिजली आयी थी, लेकिन कटाव में पोल, ट्रांसफॉर्मर, तार और सोलर प्लांट गंगा में समा गये. इससे आपूर्ति बाधित हो गयी. प्रभावित लोग सकरीगली, अंबाडीह और बांसकोला में शरण लेने को विवश हैं. कई परिवारों के महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बाढ़ में बह गये. स्थिति का जायजा लेने रविवार को डीसी हेमंत सती, एसी गौतम भगत और सदर एसडीओ अमन जॉन आइंद पहुंचे और राहत सामग्री तथा प्लास्टिक का वितरण किया. कटाव से दहशत में ग्रामीण सुरक्षित ठिकानों की तलाश कर रहे हैं. क्या कहते हैं डीसी अंबाडीह गांव में शरण लिए लोगों से मुलाकात की है, उनलोगों के लिए सूखा राशन का वितरण किया जा रहा है. सभी लोगों के लिए प्लास्टिक दी जायेगी, जबकि गांव में बिजली की व्यवस्था चार दिन के अंदर कर दी जायेगी. प्रशासन हर संभव मदद के लिए तैयार है. हेमंत सती, डीसी, साहिबगंज क्या कहते हैं एसी बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत देने के लिए जिला प्रशासन तैयार है. कई लोगों को सकरीगली अंबाडीह में शरण दिलाये है. हरसंभव मदद किया जा रहा है. सर्वें कर लोगों को गंगा का जलस्तर नीचे होने के बाद आकलन करने के बाद राहत सामग्री व घर बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी. गौतम भगत, एसी, साहिबगंज क्या कहते हैं एसडीओ गंगा में कटाव जारी है. यह सही है जानकारी के अनुसार कई घर व मंदिर गंगा में समा गये है. लोगों को धैर्य रखे प्रशासन मदद कर रही है. कागजात जल्द बनवा दिला जायेगा. अमर जॉन आइंद, एसडीओ, साहिबगंज सदर

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola