15 किलो बारूद के साथ शख्स गिरफ्तार
Published by : BIKASH JASWAL Updated At : 09 Dec 2025 5:28 PM
साहिबगंज (फाइल फोटो)
रघुनाथगंज पुलिस ने थाने के कॉम्प्लेक्स बांध इलाके में संदिग्ध व्यक्ति चंदन दास को 15 किलो बारूद के साथ गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान बारूद बरामद होने पर उसे हिरासत में लिया गया। चंदन दास मालदा जिले के बैस्टमनगर थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा।
प्रतिनिधि, फरक्का. रघुनाथगंज पुलिस ने 15 किलो बारूद के साथ एक व्यक्ति को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के कॉम्प्लेक्स बांध इलाके में संदेहास्पद हालात में एक व्यक्ति दिखाई देने पर पुलिस ने उससे पूछताछ की. संतोषजनक जवाब न मिलने पर उसके थैले की तलाशी लेने पर 15 किलो बारूद बरामद हुआ. इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया. रघुनाथगंज पुलिस की ओर से बताया गया कि गिरफ्तार व्यक्ति मालदा जिले के बैस्टमनगर थाना क्षेत्र के निवासी चंदन दास हैं. उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










