आंगनबाड़ी केंद्रों का विद्युतीकरण एक माह में करें पूर्ण : डीसी

Updated:
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्रों का विद्युतीकरण एक माह में करें पूर्ण : डीसी

एक सप्ताह के भीतर पोषण ट्रैकर एप में अनिवार्य रूप से अपडेट करें

विज्ञापन

साहिबगंज

डीसी दीपक कुमार दुबे की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में आंगनबाड़ी केंद्रों के विद्युतीकरण को लेकर विद्युत विभाग के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में बताया गया कि पोषण ट्रैकर एप के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार जिले के कुल 413 आंगनबाड़ी केंद्र अब तक विद्युत सुविधा से वंचित हैं. इस पर गंभीरता जताते हुए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने सभी सीडीपीओ को निर्देश दिया कि जिन आंगनबाड़ी केंद्रों में बिजली सुविधा उपलब्ध हो चुकी है, उसकी जानकारी एक सप्ताह के भीतर पोषण ट्रैकर एप में अनिवार्य रूप से अपडेट करें, ताकि वास्तविक स्थिति का सही आकलन हो सके. इसके अलावा उपायुक्त ने विद्युत विभाग से समन्वय स्थापित कर शेष सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का एक माह के भीतर विद्युतीकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि बिजली सुविधा मिलने से बच्चों और महिलाओं को बेहतर सेवाएं मिलेंगी तथा पोषण कार्यक्रमों के संचालन में सुधार होगा. बैठक में परियोजना निदेशक आईटीडीए संजय कुमार दास, विद्युत विभाग के अभियंता शंभू नाथ चौधरी, विभिन्न बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola