बिहार चुनाव व त्योहारों को लेकर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ी

Updated:
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

जमालपुर रेल एसआरपी अविनाश चौधरी ने साहिबगंज रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

विज्ञापन

साहिबगंज

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव और त्योहारों को ध्यान में रखते हुए रेलवे सुरक्षा को लेकर बुधवार को साहिबगंज रेल थाना में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गयी. बैठक में बिहार के जमालपुर रेल एसआरपी अविनाश चौधरी और साहिबगंज रेल थाना प्रभारी धनंजय कुमार सिंह सहित कई अधिकारी उपस्थित थे. बैठक में एसआरपी चौधरी ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा रेलवे पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है. चुनाव और त्योहार के दौरान रेल पुलिस को अलर्ट मोड में कार्य करना होगा. उन्होंने शराब तस्करी, चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया. एसआरपी ने कहा कि झारखंड और बिहार की रेल पुलिस को आपसी समन्वय के साथ कार्रवाई करनी चाहिए ताकि सीमावर्ती ट्रेनों और स्टेशनों पर किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत नियंत्रण पाया जा सके. उन्होंने आने-जाने वाली ट्रेनों में संयुक्त छापेमारी की आवश्यकता बतायी और कहा कि किसी संदिग्ध व्यक्ति के मिलने पर तुरंत संबंधित राज्य की पुलिस को सूचना दी जाए.

स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण :

बैठक के बाद जमालपुर रेल एसआरपी अविनाश चौधरी ने साहिबगंज रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया. उन्होंने प्लेटफाॅर्म संख्या-1 और 2, स्टेशन परिसर तथा आरपीएफ चौकी का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की. एसआरपी ने आरपीएफ और जीआरपी कर्मियों को प्लेटफाॅर्म और ट्रेनों में गश्त बढ़ाने, यात्रियों की तलाशी अभियान तेज करने और शराब तस्करी व चोरी की घटनाओं पर कड़��� कार्रवाई करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. मौके पर रेल थाना प्रभारी धनंजय कुमार सिंह, आरपीएफ के एसआई हिमांशु कुमार हेमंत, बुद्धि राज उरांव सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola