ePaper

उधवा चौक पर बने सार्वजनिक शौचालय और सड़क जाम की समस्या का हो समाधान

Updated at : 12 Oct 2025 8:08 PM (IST)
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

प्रभात खबर संवाद में जनप्रतिनिधियों व बुद्धिजीवियों ने की सार्वजनिक समस्या पर चर्चा

विज्ञापन

उधवा. उधवा चौक स्थित पुराना थाना के पास रविवार को सार्वजनिक मुद्दों को लेकर प्रभात संवाद का आयोजन किया गया. इसमें विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिनिधि, बुद्धिजीवी व अन्य सामाजिक लोग शामिल हुए. इस दौरान उधवा चौक पर पेयजल की समस्या, सार्वजनिक शौचालय व प्रतिदिन लगने वाले सड़क जाम की समस्या की समाधान पर आवश्यक चर्चा करते हुए लोगों ने अपनी-अपनी बातें रखींं. गौरतलब हो कि उधवा चौक अब जिला के उन विभिन्न शहरी क्षेत्रों के गिनती में आती हैं, जहां अधिक भीड़ व व्यस्तता वाला चौक है. यहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोगों का आवागमन होता है. यहां प्रखंड मुख्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पेट्रोल पंप, नर्सिंग होम, रामसर साइट समेत अन्य विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए लोगों का आना-जाना होता है. उधवा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों समेत अन्य प्रखंड व जिला से लोगों को आना सामान्य हो गयी है. इसके साथ ही दोपहिया, तीन पहिया,चार पहिया व बड़े-बड़े मालवाहक वाहनों का आवागमन से प्रतिदिन उधवा चौक में जाम लग जाता है जिससे राहगीरों को काफी परेशानी होती है. उधवा चौक में पेयजल एवं सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था नहीं होने से आमजन व राहगीरों को अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है. विभिन्न क्षेत्रों से लोग यहां खरीदारी करने, डॉ दिखाने समेत अन्य कार्यों को लेकर आते हैं. पर शौचालय न होने से दर-दर भटकना पड़ता है. यदि उधवा चौक पर पेयजल व सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था हो जाये तो स्थानीय व राहगीरों को सुविधा मिलेगी. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने समस्या एवं समाधान पर अपनी- अपनी राय व्यक्त की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABDHESH SINGH

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola