सीएम हेमंत सोरेन की पहल, अब दिल्ली में होगा सिदो-कान्हू के वंशज का इलाज

Updated at : 01 Nov 2020 8:49 AM (IST)
विज्ञापन
सीएम हेमंत सोरेन की पहल, अब दिल्ली में होगा सिदो-कान्हू के वंशज का इलाज

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहल पर वीर शहीद सिदो-कान्हू के वंशज छोटा मंडल मुर्मू को इलाज के लिए नयी दिल्ली भेजा रहा है.

विज्ञापन

साहिबगंज : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहल पर वीर शहीद सिदो-कान्हू के वंशज छोटा मंडल मुर्मू को इलाज के लिए नयी दिल्ली भेजा रहा है. जिला प्रशासन ने दिल्ली जाने के लिए तत्काल 25 हजार रुपये दिये हैं. डीसी रामनिवास यादव ने बताया कि छोटा मंडल मुर्मू ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित हैं.

उनका इलाज दिल्ली एम्स में होगा. जिला प्रशासन छोटा मंडल मुर्मू को इलाज के लिए एम्स दिल्ली भेज रहा है. जिला प्रशासन की ओर से 11 नवंबर को ट्रेन से उन्हें दिल्ली भेजा जा रहा है. उनके इलाज के लिए डॉक्टर से मिलने का समय भी ले लिया गया है. सारा खर्च जिला प्रशासन उठायेगा.

posted by : sameer oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola