सफाईकर्मियों को दी गयी सुरक्षात्मक उपायों की जानकारी

Updated:
विज्ञापन
सफाईकर्मियों को दी गयी सुरक्षात्मक उपायों की जानकारी

क्षमता संवर्धन उन्मुखी कार्यक्रम का समापन किया गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बरहरवा नगर पंचायत सभागार कक्ष में गुरुवार को स्वच्छ भारत अभियान के तहत नप के सफाईकर्मियों को प्रशिक्षित करने के लिए आयोजित क्षमता संवर्धन उन्मुखी कार्यक्रम का समापन किया गया. इसमें कार्यपालक पदाधिकारी दीपक कुमार, स्किल एंड टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के निर्देशक चंदन पांडे व मास्टर ट्रेनर सुजीत गिरी मौजूद थे. इस दौरान प्रशिक्षण में शामिल होनेवाले नगर पंचायत क्षेत्र के सभी सफाईकर्मियों को प्रमाण-पत्र दिया गया. कार्यपालक पदाधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि इसके माध्यम से नगर कर्मियों को नगर क्षेत्र में नियमित साफ-सफाई, सफाई के दौरान सुरक्षा उपायों पर ध्यान देने, गिला तथा सूखे कचरे को अलग-अलग इकट्ठा करने, प्लास्टिक पुनर्चक्रण आदि के बारे में बताया गया था. नपं सफाईकर्मियों के प्रशिक्षित होने से निश्चत रूप से इसका लाभ आनेवाले दिनों में नगर पंचायत क्षेत्र में देखा जायेगा. मौके पर नगर प्रबंधक महफूज आलम, जयनाथ सिंह, अमर कुशवाहा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Bikash Jaswal

लेखक के बारे में

By Bikash Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola