जर्जर तार व लो वोल्टेज की समस्या का जल्द समाधान करे विभाग : विधायक
Published by : ABDHESH SINGH Updated At : 23 May 2026 11:18 PM
साहिबगंज (फाइल फोटो)
राजमहल व उधवा के ड्राई जोन में 30 बोरिंग की हो व्यवस्था
राजमहल.
राजमहल विधायक मो ताजुद्दीन ने झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक से मिलकर क्षेत्र में बिजली संबंधी समस्याओं को उठाया. उन्होंने बताया कि राजमहल और उधवा प्रखंड अब भी काफी पिछड़े हैं तथा कई जगहों पर जर्जर तारों से बिजली आपूर्ति की जा रही है, जिससे लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है. विधायक ने नए एलटी केबल लगाने, दियारा क्षेत्र में ट्रांसफर्मर और केबल की व्यवस्था करने तथा छोटे ट्रांसफर्मरों की जगह बड़े ट्रांसफर्मर लगाने की मांग की. उन्होंने कहा कि लगभग 15 अतिरिक्त ट्रांसफर्मर लगाने और मेन पावर बढ़ाने से लोड शेडिंग और लो वोल्टेज की समस्या दूर हो सकती है. बिजली कटौती और खराब तारों के कारण किसान, छात्र, छोटे व्यापारी और आम लोग प्रभावित हो रहे हैं. विभागीय अधिकारियों ने इस पर सकारात्मक आश्वासन दिया.
इसके अलावा विधायक ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव से मिलकर राजमहल विधानसभा क्षेत्र में इस भीषण गर्मी के कारण पेयजल की उत्पन्न गंभीर समस्या से अवगत कराया है. राजमहल प्रखंड के तीनपहाड़ एवं उधवा प्रखंड के पहाड़ी गांव ड्राई जोन एरिया में लगभग 30 एचवाईडीटी बोरिंग के माध्यम से ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराएं. स्पेशल रिपेयर करते हुए बंद पड़े 250 चापानलों को पुनः चालू करवाएं एवं 350 चापानलों के खराब पाइप को बदलवाते हुए सुचारू रूप से चालू कराएं. विभागीय सचिव ने इस पर सकारात्मक आश्वासन दिए हैं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










