तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन पर शौचालय की टंकी से गंदा पानी बहने से यात्रियों की परेशानी

साहिबगंज (फाइल फोटो)
मुख्य बुकिंग काउंटर के सामने गंदा पानी फैलने से स्टेशन परिसर में बदबू और असुविधा
तीनपहाड़ मालदा रेल मंडल के तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन परिसर में कई दिनों से शौचालय की टंकी से गंदा पानी बह रहा है, जिससे स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों को गंभीर असुविधा का सामना करना पड़ रहा है. यात्रियों ने बताया कि गंदा पानी मुख्य बुकिंग काउंटर के सामने और स्टेशन के मुख्य गेट तक फैल गया है. इससे प्लेटफॉर्म तक पहुंचने वाले यात्रियों को पार करने में कठिनाई हो रही है. स्टेशन परिसर में गंदे पानी के फैलने से न केवल ट्रेन यात्रियों बल्कि रेलवे क्वार्टर जाने वाले लोगों को भी परेशानी हो रही है. इसके अलावा, गंदे पानी से उत्पन्न बदबू ने यात्रियों और आसपास के लोगों को और भी अधिक असुविधा में डाल दिया है. बावजूद इसके, रेलवे प्रशासन की ओर से इस ओर अभी तक पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया है. स्टेशन प्रबंधक रजनीश कुमार ने इस मामले पर कहा कि संबंधित विभाग के अधिकारियों को सूचना दे दी गयी है और जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










