मौसम : कोहरे से जनजीवन प्रभावित, वाहनों की थम गयी रफ्तार

Published by : SUNIL THAKUR Updated At : 02 Dec 2025 4:50 PM

विज्ञापन

सुबह-सुबह काम पर निकलने वाले, स्कूल जाने वाले बच्चे और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

फोटो नं 02 एसबीजी 5 है कैप्सन – मंगलवार को घने कोहरे से बढ़ी परेशानी प्रतिनिधि, बोरियो प्रखंड के विभिन्न हिस्सों में लगातार बढ़ रही ठंड व कोहरे ने जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया है. सोमवार की रात्रि से ही घने कोहरे की चादर छाई रही. इससे दृश्यता बेहद कम हो गयी. सुबह-सुबह काम पर निकलने वाले, स्कूल जाने वाले बच्चे और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. कोहरे व ठंड के कारण बाजार में भी सामान्य दिनों की तुलना में कम भीड़ देखी गयी. ग्रामीण इलाकों में लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं. कई स्थानों पर स्थानीय लोग सामूहिक रूप से लकड़ी और पुआल जलाकर अलाव जलाते दिखे. बुजुर्गों व छोटे बच्चों पर ठंड का अधिक प्रभाव देखने को मिल रहा है. ग्रामीणों ने कहा, पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार गिरावट आ रही है. लोगों ने प्रशासन से सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि गरीब एवं जरूरतमंद ठंड से राहत पा सकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL THAKUR

लेखक के बारे में

By SUNIL THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola