चेन पुलिंग के बाद ट्रेन से उतरने के दौरान महिला यात्री घायल
Author Sunil thakur
Updated:
विज्ञापन

रेलवे फाटक के पास मंगलवार को साहिबगंज–पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चैन पुलिंग की घटना सामने आयी.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, मंडरो मिर्जाचौकी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे फाटक के पास मंगलवार को साहिबगंज–पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चैन पुलिंग की घटना सामने आयी. अचानक ट्रेन रुकने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गयी. जल्दबाजी में उतरने के दौरान अज्ञात महिला यात्री संतुलन बिगड़ने से नीचे गिरकर घायल हो गयी. जानकारी के अनुसार स्टेशन पर ट्रेन का निर्धारित ठहराव होने के बावजूद असामाजिक तत्वों ने चेन पुलिंग की. यात्रियों ने घायल महिला को उपचार की सलाह दी. घटना को लेकर लोगों में नाराजगी है. रेलवे प्रशासन से दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










