जिरवाबाड़ी में पारिवारिक विवाद हिंसक झड़प में बदला, महिला समेत कई घायल

Updated:
विज्ञापन
जिरवाबाड़ी में पारिवारिक विवाद हिंसक झड़प में बदला, महिला समेत  कई घायल

साहिबगंज के जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के मुस्लिम टोले में पारिवारिक विवाद हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें महिला सहित एक परिवार के कई लोग घायल हो गए। पीड़िता जहाना बीवी ने मोहम्मद साहिल और उसके परिवार पर मारपीट का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज करवाई है। आरोपियों ने गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडे से हमला किया। घायल लोग थाने पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा। थाना प्रभारी शशि सिंह ने जांच की पुष्टि कर कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और जनता पुलिस से कड़ी कार्रवाई की उम्मीद कर रही है।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, साहिबगंज. जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के मुस्लिम टोला में पारिवारिक विवाद हिंसक झड़प में बदल गया. इस घटना में महिला सहित एक ही परिवार के कई लोग घायल हो गए. पीड़िता जहाना बीवी ने मोहम्मद साहिल और उसके परिवार पर मारपीट का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है. शिकायत के अनुसार, जहाना बीवी अपने परिवार के साथ घर पर थीं, तभी आरोपी गाली-गलौज करने लगे और विरोध करने पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया. इस दौरान महिला समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पीड़िता ने बताया कि किसी तरह जान बचाकर वे लोग थाना पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा. जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी शशि सिंह ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इस घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल है और लोग पुलिस से सख्त कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं.

विज्ञापन
Sunil Thakur

लेखक के बारे में

By Sunil Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola