जनजातीय समाज की आत्मनिर्भरता पर जोर
Published by : BIKASH JASWAL Updated At : 11 Sep 2025 5:21 PM
साहिबगंज (फाइल फोटो)
बरहरवा प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ सन्नी कुमार दास की अध्यक्षता में रेस्पॉन्सिव गवर्नेंस प्रोग्राम पर कार्यशाला हुई। इसमें बड़ा सोनाकर के जनप्रतिनिधि व ग्रामीण शामिल हुए। बीडीओ ने अभियान के उद्देश्यों को विस्तार से समझाया, जिसका मकसद जनजातीय समाज को आत्मनिर्भर बनाना, उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ना और सामाजिक-आर्थिक स्थिति सुधारना है। अभियान शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, आजीविका व सामाजिक विकास क्षेत्रों में कार्य करेगा। 13 से 30 सितंबर तक ग्रामस्तरीय गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जबकि दो अक्टूबर को विशेष ग्रामसभा में पांच वर्ष का विजन प्लान तैयार किया जाएगा। मौके पर अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
प्रतिनिधि, बरहरवा. प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में गुरुवार को बीडीओ सह आदि कर्मयोगी अभियान के नोडल पदाधिकारी सन्नी कुमार दास की अध्यक्षता में रेस्पॉन्सिव गवर्नेंस प्रोग्राम पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई. इसमें बड़ा सोनाकर से चयनित जनप्रतिनिधि व ग्रामीण शामिल हुए. बीडीओ ने अभियान के उद्देश्यों व लक्ष्यों की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इसका मकसद जनजातीय समाज को आत्मनिर्भर बनाना, उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ना तथा सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार लाना है. अभियान के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, आजीविका व सामाजिक विकास जैसे क्षेत्रों पर कार्य किया जायेगा. 13 से 30 सितंबर तक ग्रामस्तरीय गतिविधियां चलाई जायेंगी. वहीं, दो अक्तूबर को विशेष ग्रामसभा में पांच वर्षों का विजन प्लान तैयार किया जायेगा.मौके पर एलएस अरुणा मिंज, मुखिया सोना किस्कू, शिक्षिका तामती किस्कू, बड़ा सोनाकर की सेविका, जलसहिया, स्वास्थ्य सहिया सहित अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










