लंबित मानदेय का जल्द हो भुगतान, मिले हेल्थ बीमा

Updated at : 10 Mar 2026 9:24 PM (IST)
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

मनरेगाकर्मियों ने सात सूत्री मांगों को लेकर दिया धरना, बोले अध्यक्ष

विज्ञापन

साहिबगंज. झारखंड राज्य मनरेगा कर्मी संघ के अध्यक्ष अनवारूल हसन व सचिव निरंजन कुमार ओझा के नेतृत्व में मंगलवार को मनरेगाकर्मियों ने समाहरणालय के सामने धरना दिया. बताया कि झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ ने अपनी लंबित मांग यथा लंबे समय से मानदेय नहीं मिलना, ग्रेड-पे लागू नहीं होनास अन्य सर्विस का बेनिफिट नहीं मिलना, पूर्व में हुए समझाते को लागू नहीं होने आदि के विरोध में तीन से 11 मार्च तक सांकेतिक हड़ताल व 12 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लिया है. उधवा में 12 माह, राजमहल में 06 माह, साहिबगंज 08 माह, तालझारी में 10 माह, बोरियो में 08 माह, बरहेट में 07 माह, मंडरो में 08 माह, पतना में 10 माह व बरहरवा में 05 माह तक मनरेगाकर्मियों का लंबित मानदेय भुगतान नहीं किया गया है. बताया कि नियमितीकरण के लिए स्पष्ट और पारदर्शी नीति का निर्णय हो, राज्य मनरेगा कोषांग में कार्यरत पदाधिकारी के समरूप ग्रेड पे लागू हो, सामाजिक सुरक्षा नीति के तहत स्वास्थ्य बीमा, पेंशन और मृत्यु पर मुआवजा लागू हो, मृत मनरेगाकर्मियों के आश्रितों को समुचित आर्थिक सहायता और लाभ मिले आदि की मांग भी शामिल है. मौके पर मनोज कुमार दुबे, सुबोध कुमार, सुनील कुमार सिंह, महताब आलम, संतोष कुमार, जॉन बेसरा, सोनी कुमारी, जावेद, सुनीता हेम्ब्रम, सुनील कुमार गुप्ता, कृष्णकांत कुमारी, रेहान आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
RAKESH KUMAR

लेखक के बारे में

By RAKESH KUMAR

RAKESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola