बरहरवा में दीपावली धूमधाम से मनायी गयी

Published by : BIKASH JASWAL Updated At : 21 Oct 2025 5:34 PM

विज्ञापन

साहिबगंज (फाइल फोटो)

बरहरवा में दीपावली धूमधाम से मनाई गई, जिससे पूरा शहर रंग-बिरंगी लाइटों और दीपों से जगमगाया। सभी उम्र के लोगों ने आतिशबाजी के विभिन्न पटाखे जलाकर उत्सव किया। महिलाएं सुबह से घर सजातीं और रंगोलियां बनातीं। प्रमुख राम मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और प्रसाद वितरण हुआ, जहाँ भक्तों ने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। युवाओं ने स्काई लालटेन उड़ाकर सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कीं। पुलिस प्रशासन ने दीपावली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाया, जिससे त्योहार सुरक्षित और आनंदमय रहा।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बरहरवा. बरहरवा में दीपावली धूमधाम से मनायी गयी. पूरा शहर रंग-बिरंगी लाइटों और दीपों से जगमगा उठा. सभी आयु वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक आतिशबाजी की, जिसमें छूरछूरी, मिर्च पटाखा, फुलझड़ी, चकरी, स्काई शॉट और रॉकेट जैसे पटाखे शामिल थे. लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं. सोमवार सुबह से ही महिलाओं ने घरों को सजाया और आकर्षक रंगोलियां बनाईं. शहर के प्रमुख राम मंदिरों में विशेष पूजा और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जहाँ भक्तों ने पूजा-अर्चना की और अपने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की. युवाओं में स्काई लालटेन उड़ाकर सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करने का क्रेज रहा. दीपावली के अवसर पर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BIKASH JASWAL

लेखक के बारे में

By BIKASH JASWAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola