डीडीसी ने की जन मन आवास व मनरेगा योजनाओं की जांच

Updated:
विज्ञापन
डीडीसी ने की जन मन आवास व मनरेगा योजनाओं की जांच

हिरणपुर व सिमड़ा पंचायत में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम जनमन आवास योजना व मनरेगा योजना का स्थल निरीक्षण किया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बरहेट डीडीसी सतीश कुमार चंद्रा ने बरहेट पहुंचकर मनरेगा, प्रधानमंत्री जन मन आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री अबुआ आवास योजना व मनरेगा योजना की पंचायतवार समीक्षा की. इसके बाद प्रखंड अंतर्गत हिरणपुर व सिमड़ा पंचायत में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम जनमन आवास योजना व मनरेगा योजना का स्थल निरीक्षण किया. उन्होंने जनमन आवास योजना के लाभुकों से भी बातचीत की. लाभुकों को जल्द आवास पूर्ण करने की बात कही. मनरेगा योजना अंतर्गत बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत आम बागवानी का निरीक्षण कर बीडीओ अंशु कुमार पांडे, मनरेगा बीपीओ प्रकाश हेंब्रम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. कहा कि मनरेगा मजदूरों को समय पर मजदूरी का भुगतान करें. मौके पर जिला समन्वक सुमित चौबे, प्रखंड समन्वक मार्शल किस्कू, पंचायत सचिव अजीत कापरी सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Bikash Jaswal

लेखक के बारे में

By Bikash Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola