वृद्धजनों व बच्चों की देखभाल में न हो लापरवाही : डीसी
Published by : SUNIL THAKUR Updated At : 20 Jan 2026 5:08 PM
उन्होंने आश्रम और बाल गृह में रह रहे वृद्धजनों व बच्चों से संवाद कर उनकी समस्याओं, जरूरतों और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली.
उपायुक्त ने स्नेह स्पर्श वृद्ध आश्रम व बाल गृह का किया निरीक्षण संवाददाता, साहिबगंज जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त हेमंत सती ने मंगलवार को स्नेह स्पर्श वृद्ध आश्रम व बाल गृह का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने आश्रम और बाल गृह में रह रहे वृद्धजनों व बच्चों से संवाद कर उनकी समस्याओं, जरूरतों और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली. उपायुक्त ने भोजन व्यवस्था, आवासीय सुविधा, स्वच्छता, स्वास्थ्य देखभाल, सुरक्षा व्यवस्था तथा बच्चों के शैक्षणिक व मानसिक विकास से जुड़ी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी लाभार्थियों को सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप समुचित सुविधाएं उपलब्ध कराई जाये. उपायुक्त ने कहा कि वृद्धजनों और बच्चों की देखभाल प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. आवश्यक सुधारात्मक कदम अविलंब उठाने तथा नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिया. इस दौरान संबंधित विभाग के पदाधिकारी, आश्रम एवं बाल गृह के प्रभारी समेत अन्य कर्मी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










