पेट्रोल पंपों पर एंबुलेंस को पेट्रोल-डीजल उपलब्ध करायें सीओ : डीसी

डीसी ने मंडरो प्रखंड मुख्यालय व स्वास्थ्य केंद्र जिला जायजा
मंडरो
डीसी दीपक कुमार दुबे ने शनिवार को मंडरो प्रखंड मुख्यालय का निरीक्षण किया. डीसी ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय से संचालित कई योजनाओं का रजिस्टर एवं सभागार कक्ष, पंजियों के रखरखाव आदि का जायजा लिया. साथ ही प्रखंड में जर्जर भवन का भी निरीक्षण किया. उपस्थित बीडीओ एवं सीओ को काम काज से संबंधित कई दिशा निर्देश दिये. इधर, डीसी ने मंडरो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया, जिसमें लेबर रूम, लैब रूम, फार्मासिस्ट रूम शामिल है. कहा कि यहां सुधार की आवश्यकता है. डीसी ने बताया कि इस अस्पताल को जब सीएचसी के रूप में अपग्रेड किया गया है, मूल रूप से वो दर्जा नहीं मिल पा रहा है, ऐसे में साहिबगंज सिविल सर्जन एवं बोरियो के एमओआइसी को निर्देश दिया गया है कि यहां पर जो भी सुविधा नहीं मिल पा रही है वो सुविधाएं हर संभव प्राप्त हो. वहीं एंबुलेंस की सुविधा के बारे में बताया गया कि पेट्रोल पंपों पर एंबुलेंस को डीजल उपलब्ध नहीं कराया जाता है, जिसके बारे में सीओ को एम्बुलेंस में डीजल उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया है, ताकि मरीजों को समय पर एंबुलेंस की सुविधा मिल सके. मौके पर बीडीओ मेधनाथ उरांव, सीओ संजय कुमार शुक्ला, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एनएन सिंह, बीपीएम अमन कुमार भारती, बीपीओ अभिषेक आनंद, एहसान अहमद, लिपिक जितेन्द्रर पाठक, कनीय अभियंता राजकुमार झा, एलटी भरत भूषण आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










