अफसाेस : अगवा व्यवसायी को छुड़ाने गयी पुलिस पर भारी पड़े अपराधी

Updated at : 27 Jun 2020 11:50 PM (IST)
विज्ञापन
अफसाेस : अगवा व्यवसायी को छुड़ाने गयी पुलिस पर भारी पड़े अपराधी

बोरियो थाना क्षेत्र से अगवा व्यवसायी अरुण साहा को छुड़ाने गये पुलिस दल पर शनिवार को गोलीबारी की गयी. इसमें बरहेट थाना में पदस्थापित एएसआइ चंद्राय सोरेन को सीने के नीचे गोली लगी है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये.बरहेट थाना प्रभारी हरीश कुमार पाठक को अपराधियों ने बंदूक की बट से मार कर घायल कर दिया गया. घायल एएसआइ को बेहतर इलाज के लिए साहिबगंज से हेलीकॉप्टर में रिम्स, रांची भेजा गया. घटना के बाद सभी अपहरणकर्ता भागने में सफल रहे. 20 जून को व्यवसायी अरुण साहा का अपहरण किया गया है.

विज्ञापन

बरहेट (साहिबगंज) : बोरियो थाना क्षेत्र से अगवा व्यवसायी अरुण साहा को छुड़ाने गये पुलिस दल पर शनिवार को गोलीबारी की गयी. इसमें बरहेट थाना में पदस्थापित एएसआइ चंद्राय सोरेन को सीने के नीचे गोली लगी है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये.बरहेट थाना प्रभारी हरीश कुमार पाठक को अपराधियों ने बंदूक की बट से मार कर घायल कर दिया गया. घायल एएसआइ को बेहतर इलाज के लिए साहिबगंज से हेलीकॉप्टर में रिम्स, रांची भेजा गया. घटना के बाद सभी अपहरणकर्ता भागने में सफल रहे. 20 जून को व्यवसायी अरुण साहा का अपहरण किया गया है.

पीछा करती पुलिस पर चलायी गोली

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अपहरणकर्ता बरहेट के लुट्टुघुट्टु में छिपे हैं. इस पर बरहेट और बोरियो थाना की पुलिस सादे लिबास में मोटरसाइकिल से ही छापेमारी करने के लिए लुट्टुघुट्टु निकल पड़ी. यहां पुलिस की छापेमारी के बाद एक अपहरणकर्ता भागता हुआ बोड़बांध की सुनीता मुर्मू के घर पहुंचा, जहां पर पहले से चांद मुर्मू व रामदास मुर्मू सहित गिरोह के अन्य सदस्य मौजूद थे.

इसके बाद गिरोह के अन्य सदस्य भी पुलिस को देख भागने लगे. इसी दौरान लुट्टुघुट्टु से पीछा करते हुए बाइक से आ रहे बरहेट थाना के एएसआइ चंद्राय सोरेन और उनके पीछे बैठे बरहेट थाना प्रभारी हरीश कुमार पाठक पर अपहरणकर्ताओं ने गोली चला दी.

एएसआइ चंद्राय सोरेन को सीने के नीचे गोली लगी और वह वहीं गिर गये. फिर जब थाना प्रभारी ने अपहरणकर्ताओं को पकड़ने का प्रयास किया, तो एक अपराधी ने बंदूक की बट से उनके सिर पर प्रहार कर दिया. जिससे उनका सिर लहूलुहान हो गया. इसके बाद सभी अपहरणकर्ता जंगल की ओर भाग निकले.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola