साइबर क्राइम के खिलाफ लोगों को जागरूक करने की जरूरत : चैंबर अध्यक्ष

सार्वजनिक शौचालयों की सफाई की चिंता
साहिबगंज
नगर थाना मीटिंग हॉल में रविवार को ईस्टर्न झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, साहिबगंज और पुलिस प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण बैठक हुई. अध्यक्षता एसडीपीओ सदर किशोर तिर्की ने की. इस अवसर पर मुख्यालय डीएसपी विजय कुमार कुशवाहा, नगर थाना प्रभारी अमित गुप्ता, जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी शशि सिंह तथा चैंबर के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल समेत 21 सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित थे. बैठक में शहर की कानून-व्यवस्था, ट्रैफिक जाम, साइबर अपराध, नाजायज वसूली, नाबालिगों द्वारा अपराध, गंगा नदी में बढ़ते अपराध, और पुलिस बल की कमी जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गयी. अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि साइबर अपराध पर कड़ी कार्रवाई, शहर में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने तथा पुलिस को आधुनिक तकनीक से लैस करने की आवश्यकता है. नगर परिषद द्वारा की जा रही नाजायज वसूली की जांच कर पारदर्शी प्रणाली लागू करने की मांग की गयी. सदस्यों ने शहर में ट्रैफिक जाम की गंभीर समस्या, डीजे की तेज आवाज, स्ट्रीट लाइट और सीसीटीवी कैमरों की खराबी तथा सार्वजनिक शौचालयों की सफाई की चिंता जतायी. उन्होंने सुझाव दिया कि दीपावली और छठ से पहले शहर की साफ-सफाई, रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त की जाये. बैठक के अंत में पुलिस अधिकारियों ने चैंबर के सुझावों की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन शहर की सुरक्षा और शांति बनाये रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठायेगा. देर शाम राजमहल थाना में भी इसी तरह की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में पूर्वी झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्रीज साहिबगंज के राजेश अग्रवाल, अंकित केजरीवाल, मोहित बेगराजका, विवेक कुमार, राहुल जायसवाल, सोनेलाल गुप्ता उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




