स्वच्छता केवल कार्यक्रम नहीं, हमारे जीवन से जुड़ी है : रणजीत सिंह

Updated:
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

मॉडल कॉलेज राजमहल, साहिबगंज में स्वच्छता शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

विज्ञापन

तीनपहाड़

मॉडल कॉलेज राजमहल साहिबगंज में शनिवार को स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के तहत महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय परिसर की सामूहिक सफाई अभियान से हुई, जिसमें छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों तथा गैर-शिक्षण कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी निभायी. परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के साथ-साथ कचरा प्रबंधन और उसके सही निस्तारण पर विशेष बल दिया गया. इस अवसर पर मॉडल कॉलेज राजमहल के साथ साथ गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज साहिबगंज के सैकड़ों विद्यार्थियों एवं शिक्षकों और कर्मचारियों ने स्वच्छता की शपथ ली. शपथ का वाचन डॉ रमजान अली द्वारा कराया गया. उन्होंने स्वच्छता को केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जीवन शैली का हिस्सा बनाने पर जोर दिया. समारोह में प्राचार्य डॉ रणजीत कुमार सिंह ने विद्यार्थियों से प्रेरक अपील की. उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान तभी सफल होगा जब इसे हम सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाएं. उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि प्रत्येक छात्र-छात्रा कम से कम पांच घरों को गोद लेकर उन्हें स्वच्छता के महत्व से जोड़ें. साथ ही कम से कम दो पौधे लगाकर हरियाली को बढ़ावा दें. प्राचार्य ने कहा कि स्वच्छता केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि सामाजिक स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के लिए भी अनिवार्य है. कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षकों और कर्मियों ने विद्यार्थियों के उत्साह की सराहना की और उन्हें निरंतर स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संकल्प दिलाया. इस अवसर पर यह संदेश दिया गया कि स्वच्छ और स्वस्थ भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है. मौके पर डॉ अमित कुमार, डॉ विवेक कुमार महतो, डॉ अभिमन्यु कुमार, डॉ सत्यमूर्ति झा, अंकिता सिंह, अजय सोनी, जितेन्द्र कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola