ePaper

बरहरवा नपं की अधिकांश लाइटें खराब, किसी को परवाह नहीं

Updated at : 04 Sep 2025 8:46 PM (IST)
विज्ञापन
बरहरवा नपं की अधिकांश लाइटें खराब, किसी को परवाह नहीं

नगर पंचायत बनने के आठ वर्ष बीत जाने के बावजूद भी मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे नगरवासी

विज्ञापन

बरहरवा

बरहरवा के नगर पंचायत बनने के आठ वर्ष बीत जाने के बावजूद आज भी नगरवासी मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं. कुछ ही दिनों में हिंदू धर्मावलंबियों के बड़े त्योहार दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ पूजा आदि का आवागमन हो रहा है. लेकिन, बरहरवा नगर पंचायत क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में रोशनी की व्यवस्था नहीं है. बिंदुधाम मंदिर जाने वाले रास्ते, वार्ड 1 के झिकटिया में रोशनी की नाममात्र सुविधा है. कुछ बिजली के खंभों में लाइटें लगायी गयी थी. जिनमें से अधिकांश खराब हैं. झिकटिया चौक पर लगायी गयी सोलर संचालित स्ट्रीट लाइट लगभग दो माह पूर्व आंधी बारिश में गिर गयी थी, जिसकी मरम्मत अभी तक नहीं की गयी है. वहीं, वार्ड 10 के कहारपाड़ा व नया बाजार में बिजली के पांच-छह खंभों पर लाइटें लगायी गयी थी. जिसमें से दो-तीन खराब हैं. बरहरवा थाना आर्य मंदिर के पास लगा हाई मास्ट लाइट भी खराब है. इसके अलावे हाटपाड़ा बड़ी दुर्गा मंदिर के निकट स्थित हाई मास्ट लाइट का भी यही हाल है. वार्ड 5 अंतर्गत रेलवे मुसहरी में लगी पांच लाइटें खराब हैं. वार्ड 11 के कुशवाहा टोला में बिजली के खंभों में लगी लगभग सभी लाइट महीनों से खराब है. कुशवाहा चौक के पास लगी लाइट भी खराब है. एनडीएम गर्ल्स हाई स्कूल रोड में लगी, बरहरवा-पाकुड़ मुख्य पथ स्थित वार्ड 14 के नया टोला में, असमल्ला तालाब के पास लगी लाइटें खराब हैं. कमोबेश यही हाल मेन रोड, सब्जीमंडी, रतनपुर, मुंशी पोखर, राजमहल रोड, प्रोफेसर कालोनी, तेलीपाड़ा, कुलीपाड़ा, विवेकानंद पथ, चंडीपुर का भी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABDHESH SINGH

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola