विजार्ड टेक कंप्यूटर एकेडमी, तीनपहाड़ ने मनाया 16वां स्थापना दिवस

Updated:
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

समारोह में 60 छात्र-छात्राओं को दिये गये प्रमाण पत्र

विज्ञापन

तीनपहाड़

विजार्ड टेक कंप्यूटर एकेडमी, तीनपहाड़ के 16 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को संस्थान परिसर में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर एकेडमी के डायरेक्टर गौतम कुमार एवं प्राचार्य उत्तम कुमार ने मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य रणधीर सिंह को शॉल भेंट कर सम्मानित किया. कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पण के साथ हुई. समारोह में एडीसीए कोर्स सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले 60 छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किये गये. मुख्य अतिथि रणधीर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आज के तकनीकी युग में शिक्षा के साथ-साथ कंप्यूटर का ज्ञान अत्यंत आवश्यक है. चाहे सरकारी हो या निजी क्षेत्र, हर स्थान पर कंप्यूटर की उपयोगिता बढ़ती जा रही है. उन्होंने विद्यार्थियों को संस्कार, अनुशासन और मेहनत को सफलता की कुंजी बताते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा दी. कार्यक्रम का मंच संचालन सोना कुमारी, अफजल अंसारी, और अमीर अंसारी ने किया. समारोह में कई अभिभावक, शिक्षक व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे. समापन पर सभी अतिथियों और छात्रों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola