हादसा : ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार भाई -बहन घायल
Published by : SUNIL THAKUR Updated At : 05 Dec 2025 6:03 PM
राधानगर थाना क्षेत्र में मोहनपुर चौक के पास हादसा.
उधवा. राधानगर थाना क्षेत्र में मोहनपुर चौक के पास शुक्रवार को ट्रैक्टर के धक्के से मोटरसाइकिल सवार भाई-बहन घायल हो गये. जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर छोटू लाल शर्मा मोटरसाइकिल से सवार होकर बहन को उनके ससुराल छोड़ने उधवा आ रहे थे. इसी क्रम में मोहनपुर चौक के पास ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल को धक्का लगा दिया. दोनों भाई-बहन सड़क पर गिर गये. घटना में दोनों जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को निजी क्लिनिक में इलाज चल रहा है. घटना की सूचना पर राधानगर पुलिस मौके पर पहुंच कर ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल को थाना लाया है. फिलहाल घायल का इलाज चल रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










