ePaper

उत्कृष्ट कार्य के लिए शिक्षक दिवस पर सम्मानित होंगे बरहेट डायट के दो शिक्षक

Updated at : 04 Sep 2025 8:48 PM (IST)
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

परीक्षा की मॉनिटरिंग आदि में बेहतर प्रदर्शन

विज्ञापन

बरहेट.शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिये बरहेट डायट के दो शिक्षक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हाथों सम्मानित होंगे. ये जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ दुर्गानंद झा ने दी. बताया कि इन दोनों शिक्षकों ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में 1 से 8 कक्षा के 2600 शिक्षक को सी-सीपीडी (समेकित सतत् सावसायिक विकास) पर प्रशिक्षण देना, बस्ता रहित दिवस पर शिक्षकों का कार्यशाला, लिंग समानता पर शिक्षकों को प्रशिक्षण, जिले के सभी विद्यालयों में चलाये जा रहे प्रोजेक्ट इम्पैक्ट एवं प्रोजेक्ट रेल परीक्षा की मॉनिटरिंग आदि में बेहतर प्रदर्शन किया है. इस पर इन्हें राज्य सरकार के द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिये चुने गये हैं. प्रभात खबर से बातचीत में शिक्षिका सरिता टुडू ने बताया कि वह मूल रूप से राजमहल प्रखंड के तीनपहाड़ क्षेत्र की रहने वाली हैं. वर्ष 2019 में उच्च विद्यालय तीनपहाड़ में विज्ञान संकाय की शिक्षिका के रूप में योगदान करने के बाद उन्होंने अपने ज्ञान एवं अनुभव को बच्चों में बांटा. वहां दो वर्षों तक सेवा देने के बाद वर्ष 2021 में डायट संकाय सदस्य सह प्रभारी जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान बरहेट के रूप में योगदान दिया. जहां उन्होंने लगातार शिक्षकों को विभिन्न प्रकार का प्रशिक्षण कराया. वर्ष 2025-26 के शैक्षणिक सत्र में जिले के 2600 शिक्षकों को प्रशिक्षण देने का अभूतपूर्व अनुभव उन्हें हुआ. उन्होंने बताया कि विद्यालय के बच्चों को शिक्षा देना हमेशा से उनकी प्राथमिकता रही है. इसीलिये, वह अक्सर डायट के सभी विद्यालय में पहुंचकर बच्चों को शिक्षा देने का काम रही है. इस सम्मान के लिये जिला शिक्षा के सभी पदाधिकारी एवं राज्य सरकार का आभार प्रकट करता हूं. वर्ष 2015 में मेरी पहली पोस्टिंग गोड्डा के बोआरीजोर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय श्रीपुर में हुआ. मैं मूल रूप से राजमहल प्रखंड के फुलबड़िया गांव का रहने वाला हूं. तकरीबन 8 वर्षों तक उक्त विद्यालय में सेवा देने के पश्चात वर्ष 2024 में डायट संकाय सदस्य बरहेट के रूप में प्रतिनियोजित किया गया. अब यहां विद्यालय के शिक्षकों को विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम के साथ-साथ प्रशिक्षण करा रहा हूं. समय-समय पर विभागीय निर्देश पर आयोजित प्रशिक्षण शिविरों में शिक्षकों को प्रशिक्षण देकर विद्यालय के शैक्षणिक माहौल को स्वस्थ एवं लोकतांत्रिक बनाने का प्रयास कर रहा हूं. ताकि, हमारे देश के भविष्यों का उज्ज्वल भविष्य बनें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABDHESH SINGH

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola