बीडीओ ने तीन पंचायतों में योजनाओं का लिया जायजा

बीडीओ ने तीन पंचायतों में योजनाओं का लिया जायजा
प्रतिनिधि, राजमहल. मंगलवार को राजमहल के बीडीओ सह सीओ मो. यूसुफ ने गुनीहारी, महासिंहपुर, घाटजमनी और मोकिमपुर पंचायतों में ग्रामीण विकास योजनाओं का निरीक्षण किया. अबुआ आवास योजना के लाभुकों को जल्द आवास पूर्ण करने की चेतावनी दी और पंचायत कर्मियों को 2 दिन में किस्त भुगतान की कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. महासिंहपुर पंचायत में मनरेगा के तहत सिंचाई कूप और हरित ग्राम योजना का भी निरीक्षण हुआ. 15वें वित्त आयोग की योजना, पंचायत भवन और ज्ञान केंद्र का भी जायजा लिया गया. रोजगार सेवक को मजदूरी भुगतान समय पर करने का निर्देश दिया गया. इस दौरान बीपीओ गगन बापू, प्रखंड समन्वयक अभिजीत कुमार , आवास को ऑर्डिनेटर रवि कांत रवि,रोजगार सेवक बिनोद रूज , दीपक मरांडी, दीपक दास, बीएफटी माणिक दास, संतोष सिंह सहित अन्य उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुनील ठाकुर
साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










