बरहरवा में किराना दुकान में हुई हजारों की चोरी,चोरों ने दुकानदार को किया घायल

विज्ञापन

चोरों द्वारा दुकान के पिछले हिस्से के छप्पर से हटाया गया टाली | Prabhat Khabar Network

साहिबगंज के बरहरवा में किराना दुकान में चोरी के दौरान चोरों ने बुजुर्ग दुकानदार को धारदार हथियार से घायल कर दिया. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि बरहरवा

साहिबगंज जिले के बरहरवा थाना क्षेत्र के झालदिग्घी झिकटिया चौक के समीप शुक्रवार रात्रि चोरों द्वारा एक किराना दुकान में चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है.वही चोरी के दौरान चोर पकड़ने के कोशिश में बुजुर्ग दुकान संचालक घायल हो गये है.मिली जानकारी के अनुसार झिकटिया चौक निवासी लक्खू प्रसाद गुप्ता(78), पिता स्वर्गीय ठाकुर प्रसाद गुप्ता अपने घर में किराना दुकान चलाते हैं. शुक्रवार की रात्रि करीब 1 : 30 बजे कुछ चोर दुकान के पिछले हिस्से से दुकान के छप्पर का टाली हटाकर दुकान में घुस गये और दुकान में स्थित समानों की चोरी करने लगे.

लक्खू ने बताया कि वे दुकान में ही सो रहे थे अचानक रात्रि में दुकान में हलचल सुनकर उनकी निंद खुल गयी और वे चोरों पर लपके इस क्रम में दो युवक भाग रहे थे तथा एक युवती को लक्खू ने पकड़ लिया. वहीं युवती के पकड़े जाने के बाद दोनों युवक वापस लौटे और लक्खू पर धार धार हथियार से उनके पीठ पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया. उन्होंने बताया कि चोर ने दुकान में रखे हजारों रूपये के सामनों के अलावे करीब 10 हजार रूपये नकद की भी चोरी की है.लक्खू ने बताया कि उन्होंने तीनों चोरों में से एक लड़की की पहचान कर ली थी.तीनों नाबालिग लग रहे थे. इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. तड़के सुबह पुलिस के पहुंचने के बाद पुलिस ने छानबीन किया और तीनों चोरों को पकड़कर थाने ले आयी. वहीं लक्खू का इलाज किया जा रहा है. इधर खबर लिखे जाने तक थाने में आवेदन देने की प्रक्रिया किया जा रहा था.


विज्ञापन
विशाल कुमार कुशवाहा

लेखक के बारे में

By विशाल कुमार कुशवाहा

विशाल कुमार कुशवाहा, शिक्षा - स्नातकोत्तर. पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 3 वर्षों से कार्य कर रहा हूं.जिसमें मैं शिक्षा,स्वास्थ्य,क्राइम,रोजाना की सरकारी गतिविधियों एवं जनहित से जुड़े मद्दों सहित अन्य छोटे बड़े घटनाओं पर खबर बनाता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola