चाकू हमले में घायल एएसआई का सफल ऑपरेशन, आईसीयू में चल रहा इलाज
इलाज के दौरान घायल ASI हेमंत कुमार यादव | Prabhat Khabar Network
साहिबगंज में ड्यूटी के दौरान एएसआई पर हुए चाकू हमले के बाद उनका सफल ऑपरेशन हुआ. फिलहाल उनकी हालत में सुधार हो रहा है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है.
बरहरवा (साहिबगंज): साहिबगंज जिले के कोटालपोखर थाना क्षेत्र के पलासबोना गांव में ड्यूटी के दौरान चाकू से हमले में घायल कोटालपोखर थाना के एएसआई हेमंत कुमार यादव का पश्चिम बंगाल के धुलियान डीडीएच अस्पताल में सफल ऑपरेशन हुआ है. ऑपरेशन के बाद उनकी स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है.
पूरे मामले को लेकर कोटालपोखर थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि सफल ऑपरेशन के बाद एएसआई की हालत में काफी सुधार है. डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है. फिलहाल उन्हें आईसीयू में भर्ती रखा गया है. पुलिस भी उनकी स्थिति की लगातार जानकारी ले रही है और वरीय अधिकारियों को रिपोर्ट कर रही है.
थाना प्रभारी ने बताया कि पूरे घटनाक्रम पर पुलिस की नजर बनी हुई है. पुलिस पदाधिकारी पर हमला करने वाले कांड में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि मौके से एक व्यक्ति को पुलिस ने पकड़कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं, अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.
ये भी पढ़ें- पाकुड़ में नए मतदाताओं को जागरूक करने की पहल, पॉलिटेक्निक कॉलेज में चला विशेष अभियान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










