राधानगर डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट, बटाइल टीम बनी विजेता

Updated:
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

ट्रॉफी व नगद इनाम देकर सम्मानित किया

विज्ञापन

उधवा

उधवा प्रखंड के राधानगर उच्च विद्यालय मैदान में शुक्रवार की रात डे-नाइट पिंग-पोंग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया. टूर्नामेंट का शुभारंभ कांग्रेस जिलाध्यक्ष बरकत खान और झामुमो नेता अजहरुद्दीन शेख ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कर किया. इस दौरान मुख्य अतिथि बरकत खान ने कहा कि खेल युवा पीढ़ी को अनुशासन, एकता और स्वस्थ जीवन का संदेश देता है. ऐसे आयोजनों से गांवों में नयी ऊर्जा का संचार होता है और प्रतिभाएं निखरकर सामने आती हैं. वहीं जेएमएम नेता अजहरुद्दीन शेख ने कहा कि राधानगर जैसे सुदूरवर्ती क्षेत्र में टूर्नामेंट का आयोजन होना गर्व की बात है. उन्होंने राधानगर क्रिकेट कमेटी के सदस्यों की सराहना की. कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं ग्रामीण इलाकों में प्रतिभा खोजने का बेहतरीन मंच हैं. डे-नाइट टूर्नामेंट में आसपास के प्रखंडों के अलावा पश्चिम बंगाल की कुल 24 टीमों ने भाग लिया. फाइनल मुकाबला बटाइल टीम और पश्चिम बंगाल के घोरायपाड़ा टीम के बीच खेला गया. बटाइल टीम ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण चुना. घोरायपाड़ा टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 35 रन बनाए. जवाब में बटाइल टीम ने 5 विकेट खोकर मात्र 5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर शानदार जीत दर्ज की. जीत के बाद खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर जश्न मनाया. विजेता टीम को राधानगर गांव के शिक्षक गौतम घोष ने ट्रॉफी व नगद इनाम देकर सम्मानित किया जबकि उपविजेता टीम को विश्वरूप मंडल ने ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान किया. मौके पर बिट्टू, बियागर मंडल, आकाश घोष, मनदीप मंडल, देवा मंडल, भोला घोष, सुजय मंडल, सिवा मंडल, रौशन कुमार, अमरजीत कुमार, बीरू कुमार सहित दर्जनों युवा खिलाड़ी एवं ग्रामीण दर्शक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola