शहर से बालू डंपिंग यार्ड को जल्द हटायें, मालिकों पर करें कार्रवाई : डीसी

Updated:
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

15 नवंबर तक सेविका व सहायिका के पदों को भरा जायेगा : डीसी

विज्ञापन

साहिबगंज

डीसी हेमंत सती की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में जिला समन्वय समिति की मासिक समीक्षा बैठक हुई. इसमें वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रबल गर्ग उपस्थित थे. सर्वप्रथम डीसी सर्वोच्च न्यायालय / उच्च न्यायालय में लंबित वादों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. सभी को शपथ-पत्र दायर करने को कहा गया. जिला टास्क फोर्स (खनन) की समीक्षा में खनन पट्टा मापी प्रतिवेदन, अर्थव्यवस्था की रिपोर्ट समर्पित करने को कहा. अवैध खनन को लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही. अनुमंडल पदाधिकारी साहिबगंज, राजमहल को निर्देश दिया कि शहर से बालू डंपिंग यार्ड को जल्द हटाया जाये. मालिकों के ऊपर एफआइआर दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करें. जिला सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा में शहर के अनावश्यक सड़क के गड्ढे भरने तथा साइनेज बोर्ड लगाने, सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बैरिकेडिंग लगाकर चेकिंग करने का निर्देश दिया. सभी प्रखंडों में सेविका, सहायिका के रिक्त पदों पर नियुक्ति को लेकर जानकारी ली गयी. डीसी ने 15 नवम्बर से पूर्व रिक्त पदों को भरने का निर्देश दिया. भूमि संरक्षण विभाग के समीक्षा के क्रम में निर्मित तालाब चेक डैम को लेकर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. बैठक में उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, परियोजना निदेशक आइटीडीए संजय कुमार दास, सिविल सर्जन डॉ रामदेव पासवान, अपर समाहर्ता गौतम भगत, अनुमंडल पदाधिकारी साहिबगंज अमर जॉन आइंद, अनुमंडल पदाधिकारी राजमहल सदानंद महतो, जिला आपूर्ति पदाधिकारी झुनू कुमार मिश्रा, जिला परिवहन पदाधिकारी मिथलेश कुमार चौधरी समेत बीडीओ व सीओ मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola