गिरिडीह, कोलकाता के कलाकारों ने प्रस्तुत किये भजन-कीर्तन, नृत्य-नाटिका

Updated:
विज्ञापन
गिरिडीह, कोलकाता के कलाकारों ने प्रस्तुत किये भजन-कीर्तन, नृत्य-नाटिका

कार्तिक एकादशी पर बरहरवा में श्री श्याम भक्त मंडली द्वारा खाटू श्याम बाबा का भव्य जन्मोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पुजारी शिवम शर्मा की उपस्थिति में यजमान उत्सव अग्रवाल द्वारा पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद ठाकुरबाड़ी मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें अनेक श्रद्धालु शामिल हुए। शाम में गिरिडीह और कोलकाता के कलाकारों द्वारा भजन-कीर्तन एवं नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई। रात्रि 12 बजे जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ। अगले दिन सुबह भजन-कीर्तन, आरती और भंडारे का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में मंडली के कई सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से गुज़र रहा था।

विज्ञापन

कार्तिक एकादशी पर खाटू श्याम बाबा का मना भव्य जन्मोत्सव प्रतिनिधि, बरहरवा. कार्तिक एकादशी पर शनिवार को श्री श्याम भक्त मंडली, बरहरवा के द्वारा खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव पटवारी धर्मशाला, बरहरवा में धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान सुबह लगभग 10 बजे पुजारी शिवम शर्मा की उपस्थिति में यजमान उत्सव अग्रवाल ने खाटू श्याम बाबा का विधिवत पूजा-अर्चना किया. तत्पश्चात ठाकुरबाड़ी मंदिर से भव्य निशान शोभायात्रा निकाली गई. शोभायात्रा सब्जीमंडी, स्टेशन चौक, मेन रोड, पतना चौक होते हुए पटवारी धर्मशाला पहुंची, जिसमें दर्जनों श्रद्धालु शामिल हुए और खाटू श्याम की भक्ति में सराबोर होकर झूमते-गाते नजर आए. इस दौरान खाटू श्याम के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया. वहीं, शाम 7:30 बजे गिरिडीह के कलाकार आकाश और परिचय तथा कोलकाता की प्रिया गुप्ता द्वारा भजन-कीर्तन एवं नृत्य नाटिका का आयोजन किया गया. साथ ही रात्रि 12 बजे खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया. रविवार को भी सुबह 9 बजे से भजन-कीर्तन, आरती तथा भंडारे का आयोजन किया जाएगा. इस जन्मोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने में मंडली के राजकुमार पटवारी, शशि अग्रवाल, घनश्याम पटवारी, महेश अग्रवाल, सोनू केडिया, मसीस चौधरी, रविकांत अग्रवाल, संदीप डालमिया, श्रवण डोकानिया, रंजन पटवारी, अंकित चौधरी, सोनू अग्रवाल सहित अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Bikash Jaswal

लेखक के बारे में

By Bikash Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola