अधिवक्ता व मुंशी को दी गयी ई-कोर्ट फाइलिंग की ट्रेनिंग

Updated:
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

सिविल कोर्ट की सारी प्रक्रिया पेपरलेस हो जाएगी

विज्ञापन

साहिबगंज

झालसा के निर्देशानुसार ई-कोर्ट प्रोग्राम को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष अखिल कुमार के मार्गदर्शन में रविवार को साहिबगंज सिविल कोर्ट परिसर स्थित लोक अदालत भवन में साहिबगंज एवं राजमहल के अधिवक्ता एवं अधिवक्ता क्लर्क को ट्रेनिंग दी गयी. मास्टर ट्रेनर अमरेंद्र कुमार मोहंती, संजय कुमार देव (साहिबगंज) एवं विकास कुमार चौरसिया, ओम प्रकाश सिंह (राजमहल) द्वारा प्रशिक्षण दिया गया. ट्रेनिंग प्रोग्राम में ई-कोर्ट फाइलिंग की उपयोगिता एवं ई-कोर्ट प्रोसेस, कंप्यूटर द्वारा ऑनलाइन फाइलिंग, पेपरलेस वर्क, वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा आर्गुमेंट, गवाही इत्यादि के संबंध में मास्टर ट्रेनर अमरेंद्र कुमार मोहंती, संजय कुमार देव, ओम प्रकाश सिंह एवं विकास कुमार चौरसिया द्वारा विस्तार से जानकारी दी गयी. बताया गया कि अधिवक्ता अपने मोबाइल फोन में कैसे ई-कोर्ट रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. अधिवक्ता एवं अधिवक्ता क्लर्क दोनों अपने-अपने मोबाइल फोन में ई-कोर्ट रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और आने वाले समय में सिविल कोर्ट की सारी प्रक्रिया पेपरलेस हो जाएगी. कोर्ट में सारा फाइलिंग ई-कोर्ट द्वारा ऑनलाइन के माध्यम से किया जाएगा. न्यायालय में गवाही इत्यादि भी ऑनलाइन किया जाएगा. इस मौके पर साहिबगंज अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रेमनाथ तिवारी, सचिव विजय करण, देवनारायण यादव, किशोरी यादव, कुमार अभ्युदय झा, मुनीलाल मंडल, गौतम प्रसाद सिंह, ज्योति प्रकाश ओझा, विवेक कुमार, संजय देव, सरदार आनंद गोपाल सिंह, जितेंद्र मालाकार, सुभाष कुमार गुप्ता, सुरेश शर्मा, बालमुकुंद पंडित, रंजीत झा, मो अनीस अहमद, मो असगर अहमद, रामानंद प्रसाद, श्रीराम यादव, नवीन निर्माण, कुमार श्रीकांत, प्रवीण कुमार चौधरी, जयप्रकाश रविदास, राजमहल अधिवक्ता क्लर्क विश्वकर्मा राय, भगवान मंडल, राजू यादव, प्रफुल्ला चंद्र शाह, अनिल टुडु सहित दर्जनों अधिवक्ता एवं अधिवक्ता क्लर्क उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola