दनवार गांव में घर में लगी आग, हजारों रुपये का नुकसान

चावल, जरूरी कागजात, नकद जले
बोरियो. बिचपुरा पंचायत के दनवार गांव में बुधवार की दोपहर साबिर अली के मकान में आग लग गयी. आग से घर में रखे कपड़ा, चावल, जरूरी कागजात, नकद, बर्तन समते हजारों रुपये के सामान जल जलकर राख हो गया. पीड़िता आशमा बीवी ने बताया कि दोपहर को बच्चों के साथ घर में सो रही थी. अचानक घर में आग लग गयी. हो-हल्ला होने पर अपने बच्चों के साथ घर से जान बचाकर बाहर निकल गयी. आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है. पीड़िता ने बताया कि जिंदगी भर की कमाई जल कर खाक हो गया. अपने पूरे परिवार के साथ खुले आसमान में रात गुजार रहे है. पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है. इधर, घटना के बाद सांसद प्रतिनिधि स्टीफन मुर्मू ने गुरुवार को पीड़ित परिवार को खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध कराया. उन्होंने हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










