छठ घाटों पर प्रकाश व्यवस्था व बेरिकेडिंग करें सुनिश्चित

Updated:
विज्ञापन
छठ घाटों पर प्रकाश व्यवस्था व बेरिकेडिंग करें सुनिश्चित

किसी प्रकार की अफवाह से बचने की सलाह दी.

विज्ञापन

उधवा

रविवार को दीपावली एवं छठ महापर्व को लेकर राधानगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता राजमहल के एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने की. बैठक में थाना क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी और गणमान्य लोग शामिल हुए. अपने संबोधन में एसडीपीओ त्रिपाठी ने कहा कि दीपावली और छठ महापर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है. सभी समुदाय के लोग इन त्योहारों को मिलजुलकर मनायें. उन्होंने पूजा समितियों से मेला व आयोजन की जानकारी ली और किसी प्रकार की अफवाह से बचने की सलाह दी. साथ ही किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना देने को कहा. उन्होंने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी और कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी. राजमहल इंस्पेक्टर राजीव रंजन ने कहा कि पर्वों के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे. छठ पूजा के दौरान घाटों पर प्रकाश व्यवस्था एवं बेरिकेडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं. मौके पर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अयूब अली, कांग्रेस जिला महासचिव ऐनुल हक अंसारी, सचिव विश्वजीत मंडल, बच्चू मंडल, अली कमीशन, काजू मल्लिक, सुनील प्रमाणिक, विक्रम सरकार, धर्मराज मंडल, राजेश मंडल, उदय मंडल, मदन मंडल सहित कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola