5 पिस्टल, पांच मैगजीन और 24 गोलियों के साथ एक महिला गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
5 पिस्टल, पांच मैगजीन और 24 गोलियों के साथ एक महिला गिरफ्तार

फरक्का में एसओजी टीम और रघुनाथगंज थाना पुलिस ने एक महिला साधना हलदार (65) को भारी मात्रा में आग्नेयास्त्र और गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी अमित कुमार साव ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उमरपुर बस स्टैंड के पास एनएच-12 पर महिला को 5 पिस्टल, 5 मैगजीन और 24 जिंदा गोलियों के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया। साधना जंगीपुर इलाके में हथियार पहुंचाने के इरादे से वहां आई थी। गिरफ्तारी के बाद उसे जंगीपुर अदालत में पेश किया गया और सात दिनों की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। यह कारवाई कानून व्यवस्था में सुधार के लिए महत्वपूर्ण ��दम मानी जा रही है।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, फरक्का. जिले की एसओजी टीम और रघुनाथगंज थाना पुलिस ने एक सफल अभियान चलाकर पिस्टल और गोलियों के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है. जंगीपुर के एसपी अमित कुमार साव ने प्रेस वार्ता में बताया कि एसओजी को गुप्त सूचना मिली थी कि फरक्का एनटीपीसी मोड़ से एक महिला भारी मात्रा में आग्नेयास्त्र लेकर जंगीपुर इलाके में किसी को सौंपने जा रही है. इसके बाद रघुनाथगंज पुलिस के साथ एसओजी की टीम ने थाना क्षेत्र के उमरपुर बस स्टैंड के समीप एनएच-12 पर लालगोला थाना क्षेत्र के कृष्णपुर निवासी साधना हलदार (65) को 5 पिस्टल, 5 मैगजीन और 24 जिंदा गोलियों के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया. एसपी ने बताया कि महिला को जंगीपुर की अदालत में पेशी के बाद सात दिनों की पुलिस रिमांड पर लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Bikash Jaswal

लेखक के बारे में

By Bikash Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola