सार्जेंट के साथ बदसलूकी सिपाही निलंबित

साहिबगंज : जिला पुलिस मुख्यालय में पदस्थापित सार्जेंट यशवंत लकड़ा के साथ सिपाही रमेश मुर्मू द्वारा बदसलूकी करने मामले में एसपी पी मुरूगन ने आरोपित को निलंबित कर दिया. दरअसल सार्जेंट ने इस मामले की शिकायत एसपी से मिलकर की थी. इस पर एसपी ने मामले की जांच की. इस दौरान कार्यालय में तैनात पुलिस […]
साहिबगंज : जिला पुलिस मुख्यालय में पदस्थापित सार्जेंट यशवंत लकड़ा के साथ सिपाही रमेश मुर्मू द्वारा बदसलूकी करने मामले में एसपी पी मुरूगन ने आरोपित को निलंबित कर दिया. दरअसल सार्जेंट ने इस मामले की शिकायत एसपी से मिलकर की थी. इस पर एसपी ने मामले की जांच की. इस दौरान कार्यालय में तैनात पुलिस कर्मी, सार्जेंट समेत आरोपित पुलिस जवान रमेश मुर्मू से पूछताछ की गयी. एसपी ने बताया कि मामले का जांच किया गया है. तत्काल पुलिस जवान रमेश मुर्मू को निलंबित कर दिया गया है. पारदर्शी जांच का आदेश दिया गया है. दूसरी तरफ आरोपित पुलिस जवान रमेश मुर्मू ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि मैं चार दिनों से छुट्टी मांग रहा था. सार्जेंट साहब छुट्टी नहीं देकर मुझे परेशान कर रहे थे. मैं निर्दोष हूं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




