गुल्लीभट्ठा मारपीट मामले में कई निर्दोष को फंसाने का अारोप

साहिबगंज : नगर थाना क्षेत्र के गुल्लीभट्ठा में पिछले दिनों हुई मारपीट मामले में बबलू मोदी द्वारा की गयी प्राथमिकी में कई निर्दोष लोगों के नाम आने से गुल्लीभट्ठा के लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है. मोहल्ला निवासी रंजीत कुमार, संजय कुमार, आनंद कुमार, सावित्री देवी, संगीता देवी, अमरेंद्र कुमार सहित दर्जनों पुरुष व […]
साहिबगंज : नगर थाना क्षेत्र के गुल्लीभट्ठा में पिछले दिनों हुई मारपीट मामले में बबलू मोदी द्वारा की गयी प्राथमिकी में कई निर्दोष लोगों के नाम आने से गुल्लीभट्ठा के लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है. मोहल्ला निवासी रंजीत कुमार, संजय कुमार, आनंद कुमार, सावित्री देवी, संगीता देवी, अमरेंद्र कुमार सहित दर्जनों पुरुष व महिलाओं ने बताया कि उस दिन शाम को कुछ शरारती तत्व नशे में धुत होकर चाय दुकान के निकट गाली गलौज कर रहे थे. क्रम में एक युवक ने मना किया तो मारपीट हो गयी. लोगों ने बताया कि जितने लोगों के नाम दिये गये हैं, उसे झूठा फंसाया गया है. उसमें लगभग अधिकांश लोग निर्दोष हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




