प. बंगाल : झारखंड के परीक्षार्थी की ट्रेन से गिर कर मौत

हुगली: झारखंड से ग्रुप डी की परीक्षा में शामिल होने के लिएपश्चिम बंगालपहुंचे निखलेश कुमार यादव (20) की ट्रेन से गिर कर मौत हो गयी. वह झारखंड के साहेबगंज जिले के कमलटोला थाना इलाके का रहने वाला है. उल्लेखनीय है कि शनिवार को पश्चिम बंगाल सरकार का ग्रुप डी का परीक्षा है. उसी परीक्षा को […]
हुगली: झारखंड से ग्रुप डी की परीक्षा में शामिल होने के लिएपश्चिम बंगालपहुंचे निखलेश कुमार यादव (20) की ट्रेन से गिर कर मौत हो गयी. वह झारखंड के साहेबगंज जिले के कमलटोला थाना इलाके का रहने वाला है. उल्लेखनीय है कि शनिवार को पश्चिम बंगाल सरकार का ग्रुप डी का परीक्षा है. उसी परीक्षा को देने के लिए निखलेश आ रहा था.
मृतक परिक्षार्थी गुरुवार की रात को साहेबगंज से गया-हावड़ा एक्सप्रेस में चढ़ा था. उसका परीक्षा केंद्र पश्चिमी मेदिनीपुर के घाटल में पड़ा था. काफी भीड़ होने के कारण गर्मी से उसकी हालत खराब होने लगी, जिसके बाद वह हवा के लिए गेट परपहुंच गया और जहां से वहट्रेनसे गिर गया. घटना पांडुआ स्टेशन पार कर खण्यान और कालिसांडा स्टेशन के बीच हुआ. ट्रेन से गिरते ही उसकी मौत हो गयी.
ओड़िशा के अंगुल में झारखंड के दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत
इलाके के लोगों ने पांडुआ थाना को सूचित किया.जिसके बाद पुलिस उसके शव को वहां से उठा ले गयी. ट्रेन बंडेल पहुंचने पर उसके साथ आ रहाउसका मित्र गौरव कुमार दास ने जीआरपी से संपर्क किया. जीआरपी ने निखलेश को मृत बताया और उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. जीआरपी ने उसकी हर संभव मदद की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




