नोटबंदी के विरोध में जनवेदना का आयोजन

Updated at : 12 Feb 2017 6:56 AM (IST)
विज्ञापन
नोटबंदी के विरोध में जनवेदना का आयोजन

पुपरी : नोटबंदी के विरोध में जारी आंदोलन के तहत जिला कांग्रेस के निर्देश पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के हरिहरपुर चौक पर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोतिउर रहमान उर्फ आलमगीर की अध्यक्षता में जन वेदना सभा का आयोजन किया गया. जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के मुखौटा को स्थापित […]

विज्ञापन

पुपरी : नोटबंदी के विरोध में जारी आंदोलन के तहत जिला कांग्रेस के निर्देश पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के हरिहरपुर चौक पर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोतिउर रहमान उर्फ आलमगीर की अध्यक्षता में जन वेदना सभा का आयोजन किया गया. जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के मुखौटा को स्थापित कर आम जनता ने नोटबंदी से उत्पन्न परिस्थितियों पर सवाल पूछा गया. साथ ही नोटबंदी से आम जनता को हुई परेशानी पर चर्चा की गयी

जिलाध्यक्ष विमल शुक्ला ने कहा कि नोटबंदी की वजह से लोग परेशान हुए है. मौके पर विधान सभा प्रभारी महेश्वर गिरी, डॉ भुवनेश्वरी मिश्र, परवेज आलम अंसारी, सत्येंद्र तिवारी, मोबीनुल हक, शिवशंकर शर्मा, अंजारुल हक, सीताराम झा व रणधीर चौधरी आदि मौजूद थे.

नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेस की आमसभा : बथनाहा : स्थानीय बाजार चौक पर शुक्रवार को जिला कांग्रेस सह अनुपालन समिति के अध्यक्ष विमल शुक्ला के नेतृत्व व प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया पंकज कुमार की अध्यक्षता में नोटबंदी के बाद उत्पन्न परेशानियों के खिलाफ आम सभा का आयोजन किया गया. सभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुखौटा लगाकर लोगों से नोटबंदी से होने वाली परेशानियों के बारे में सवाल पूछे गये. वक्ताओं ने कहा कि नोटबंदी के कारण गरीब, मजदूर व छोटे व्यवसायियों के सामने मुसीबत खड़ी हो गयी है. मौके पर स्थानीय प्रभारी व पूर्व मंत्री सुरेंद्र राम, डॉ भूवनेश्वरी मिश्र, जितेंद्र यादव, राजकुमार साह, शिवशंकर शर्मा, मनीष शुक्ला, ओम प्रकाश झा व वीरेंद्र कुशवाहा समेत अन्य मौजूद थे. प्रश्न पूछने वालों में अर्चना देवी, लीलाधर पंडित, जिमदार सिंह, किशुन सिंह, मनोज मंडल व विनोद शुक्ला समेत दर्जनों लोगों का नाम शामिल है.
कांग्रेस ने किया तीखा प्रहार: पुरनहिया.कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड अध्यक्ष ध्रुव नारायण सिंह की अध्यक्षता में शुक्र वार को पार्टी कार्यालय में आयोजित की गयी. बैठक में प्रधानमंत्री व उनकी सरकार के नोटबंदी नीति तथा उनके द्वारा चुनाव में किये घोषणाओं को झूठ का पिटारा बताते हुए सरकार पर जमकर वादाखिलाफी का आरोप लगाया. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि उक्त कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में लोग पहुंचे ताकि आम लोगों को केंद्र की गलत नीतियों की जानकारी मिल सके . कार्यक्रम में डॉ सुरेंद्र सिंह, डॉ भिखारी राय ,प्रखंड कोषाध्यक्ष मनोज बैठा, पूर्व सरपंच राम विनय कुंवर,उपेंद्र पासवान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola