साहिबगंज में पीएम के आगमन की तैयारी शुरू
Updated at : 10 Jan 2017 5:21 AM (IST)
विज्ञापन

दाे विभागों के अभियंता प्रमुख ने किया निरीक्षण साहिबगंज : गंगापुल निर्माण का शिलान्यास करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साहिबगंज आगमन को लेकर हलचल तेज हो गयी है. हालांकि प्रधानमंत्री के संभावित आगमन के तारीख की घोषणा पीएमओ या राज्यसरकार की ओर से अब तक नहीं की गयी है. लेकिन, जिले में जो तैयारी चल […]
विज्ञापन
दाे विभागों के अभियंता प्रमुख ने किया निरीक्षण
साहिबगंज : गंगापुल निर्माण का शिलान्यास करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साहिबगंज आगमन को लेकर हलचल तेज हो गयी है. हालांकि प्रधानमंत्री के संभावित आगमन के तारीख की घोषणा पीएमओ या राज्यसरकार की ओर से अब तक नहीं की गयी है. लेकिन, जिले में जो तैयारी चल रही है, उससे यह प्रतीत होता है कि प्रधानमंत्री जल्द ही साहिबगंज का दौरा करेंगे. सोमवार को पुलिस लाइन मैदान में हेलीपैड निर्माण,
साहिबगंज में पीएम…
आसपास की सड़कें व बैरिकेडिंग की तैयारी का जायजा लेने भवन प्रमंडल के अभियंता प्रमुख अरविंद कुमार सिंह व पीडब्लूडी के अभियंता प्रमुख रास बिहारी सिंह साहिबगंज पहुंचे. दोनों अभियंता प्रमुख ने पूरे मैदान की लंबाई व चौड़ाई की मापी करायी. बताया जाता है कि एसपी ऑफिस के सामने मैदान में प्रधानमंत्री के तीन हेलीकॉप्टर को उतरने के लिये हेलीपैड बनाया जायेगा. इसको लेकर मैदान का अक्षांश व देशांतर देखा गया.
पुलिस लाइन के पेड़ व टावर बन रहे बाधक : हेलीपैड निर्माण में पुलिस लाइन के बड़े-बड़े पेड़ व टावर बाधा बन रहे हैं. हालांकि अभियंताओं ने सभी बिंदुओं पर गहन अध्ययन कर रहे हैं. वहीं पुलिस प्रशासन सुरक्षा के दृष्टि से हर बिंदुओं को ध्यान में रख रहा है. वहीं डीसी ने अभियंताओं व एसपी से हर एक बिंदुओं पर बातचीत करते रहे. मौके पर डीसी डॉ शैलेश कुमार चौरसिया, एसपी पी मुरुगन, एसडीओ मृत्युंजय कुमार वरणवाल, डीपीआरओ प्रभात शंकर, भवन प्रमंडल के अभियंता प्रमुख ई अरविंद कुमार, पीडब्ल्यूडी के अभियंता प्रमुख रासबिहारी सिंह, पीडब्ल्यूडी के कार्यपालक अभियंता उपेंद्र शर्मा, भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता नागेंद्र नाथ देवनाथ सहित कई जेई व एई उपस्थित थे. वहीं इसको लेकर अभियंता प्रमुख ने महादेवगंज स्थित गंगापुल के जीरो माइल्स का भी निरीक्षण किया. इस दौरान पीडब्लूडी के कार्यपालक अभियंता उपेंद्र शर्मा व सभी कनीय अभियंता उपस्थित थे.
पुलिस लाइन मैदान में बनेंगे तीन हेलीपैड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




