दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक की मौत, छह घायल

बरहरवा : थाना क्षेत्र के एनएच 80 पर सोमवार कि संध्या दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक की मौत हो गयी. जबकि छह लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार बरहरवा की ओर से एक ओमनी मारुति फरक्का कि ओर जा रही थी. इसी दौरान बीएसएन टावर के समीप मिर्जापुर निवासी कमरण कुमार (16 वर्ष) […]
बरहरवा : थाना क्षेत्र के एनएच 80 पर सोमवार कि संध्या दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक की मौत हो गयी. जबकि छह लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार बरहरवा की ओर से एक ओमनी मारुति फरक्का कि ओर जा रही थी. इसी दौरान बीएसएन टावर के समीप मिर्जापुर निवासी कमरण कुमार (16 वर्ष) व ईजाम शेख (17 वर्ष) गाड़ी की चपेट में आ गया. जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गये. जिसे इलाज के लिए सीएचसी बरहरवा में भरती कराया गया है. वहीं दूसरी ओर एनएच पर ही बरहरवा कि ओर से कन्हाइडांगा जा रही
मोगलपाड़ा के समीप एक तेज रफ्तार ओटो संख्या 09 -4413. पलटी खा गयी. जिसमें चुटू किस्कू (35 वर्ष) की मौत मौके पर ही हो गयी. और मरागमय मुर्मू (22 वर्ष) मायाबिटी मरांडी (20 वर्ष) दूलहन टुडू (60 वर्ष) व पक्लु किस्कू (40 वर्ष) घायल हो गया. सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी बरहरवा में भरती कराया गया. जहां डाॅक्टर ने प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर कर दिया. मामले कि जानकारी मिलते ही बरहरवा थाना पुलीस मौके पर पहुंच कर आॅटो व मारुति को जब्त कर छानबीन में जुट गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




